पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अव्यवस्था का है आलम : व्यवसायी समिति

अव्यवस्था का है आलम : व्यवसायी समिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | मेनरोड व्यवसायी समिति का कहना है कि रांची में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। पिछले आठ वर्षों से व्यवसायी समिति प्रशासन समेत सरकार को 50 से अधिक बार ज्ञापन दे चुकी है, लेकिन तो सरकार और ही जिला प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान दिया है। प्रशासन की इस लापरवाही से मेन रोड के व्यवसायी परेशान हैं। प्रशासन ने शहर का मछली बाजार धुर्वा क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया है। लेकिन मल्लाह टोली के मछली व्यवसायियों ने मेन रोड पर मछली बाजार लगाना शुरू कर दिया। यहां मछली बाजार लगने से आसपास गंदगी पसरी रहती है और और बदबू आती है। मछली बेचनेवाले वहीं गंदगी फेंक कर चले जाते हैं। वहां से गुजरनेवालों को नाक पर बिना रुमाल रखे निकलना मुश्किल हो जाता है। जहां मछली बाजार लगता है, उसके ठीक सामने गुरुद्वारा और बगल में हनुमान मंदिर भी है। गुरुद्वारा और मंदिर आनेवालों श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष सुरेश मल्होत्रा, सचिव इंदरपाल चावला, सह सचिव रिजवान अफजल और कोषाध्यक्ष परमानंद कुजारा ने कहा कि मेन रोड में नाली नहीं रहने से बरसात का पानी दुकानों और प्रतिष्ठानों में घुस जाता है। मेन रोड की सड़क दुकानों से ऊपर होती जा रही है। सड़क ऊपर हो जाने से कई प्रतिष्ठान संचालकों और दुकान मालिकों को पानी के भराव को रोकने के लिए दुकानों के आगे ईंटों की पट्टी बनवानी पड़ी है, लेकिन इससे कितने दिन बचा जा सकता है। नाली बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन कोई सुननेवाला नहीं है। प्रशासन से किए गए पत्राचार के कागजात दिखाते हुए उन्होंने 2008 से अब तक उठाए मुद्दों की जानकारी दी।