- Hindi News
- सुषमा बड़ाइक ने की स्पीडी ट्रायल की मांग
सुषमा बड़ाइक ने की स्पीडी ट्रायल की मांग
रांची |पुलिस केवरीय अधिकारियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला सुषमा बड़ाइक ने झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने मामले की स्पीडी ट्रायल की मांग की है। याचिका में उसने पुलिस पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि गुमला में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले का ट्रायल चल रहा है। अब उसे धमकी मिल रही है। इस बात की जानकारी उसने पुलिस को दी है परंतु पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।