- Hindi News
- पारा मेडिकल स्टूडेंट्स भूख हड़ताल करेंगे
पारा मेडिकल स्टूडेंट्स भूख हड़ताल करेंगे
रांची | रिम्समें पारा मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं ने सोमवार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर 24 घंटे के अंदर निर्णय नहीं लिया गया, तो सभी छात्र भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सोमवार को पारा मेडिकल स्टूडेंट्स का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। ये सभी 26 अगस्त से ही धरना पर हैं। लेकिन, तो रिम्स प्रशासन और ही सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रहे हैं। प्रमुख मांगों में कोर्स को पीएमसीआई तथा एआईसीटीई से मान्यता दिलाने, स्टाइपेंड की व्यवस्था, नियुक्ति में छात्रों को प्राथमिकता, पारा मेडिकल कॉलेज, शिक्षक, हॉस्टल सिलेबस की व्यवस्था करने, ठेकेदारी प्रथा तथा आउट सोर्स बंद करने आदि शामिल हैं।