नाबालिग के अपहरण के प्रयास में दो धराए
रांची | बड़गाईबस्ती से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसे ले जा रहे दो युवकों को सदर पुलिस ने सोमवार की रात पकड़ लिया। दोनों युवक कटिहार के कोढ़ा गांव के रहनेवाले हैं। दोनों युवकों अजित और पंकज से थाने में पूछताछ की जा रही थी। सदर के थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि कटिहार में रहनेवाले एक युवक का उक्त नाबालिग फोन पर दोस्ती हो गई थी। सोमवार को लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की नीयत से दोनों लड़के रांची पहुंचे थे। दोनों लड़की को लेकर भाग रहे थे, तभी इस बात की सूचना सदर पुलिस को मिल गई।