- Hindi News
- डिस्टिलरी पुल के सौंदर्यीकरण को लेकर आमरण अनशन शुरू
डिस्टिलरी पुल के सौंदर्यीकरण को लेकर आमरण अनशन शुरू
रांची | जनसंपर्ककार्यालय के तत्वावधान में राजभवन के समक्ष डिस्टिलरी पुल के सौंदर्यीकरण एवं उसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन सोमवार को शुरू हुआ। अनशन पर कन्हैया झा, तुषार विजयर्गीय, माणिक चंद्र ठाकुर, सुशील जायसवाल, अरुण गुप्ता, प्रदीप कुमार, विक्की सेठ, रवि अग्रवाल, संतोष सिंह आदि बैठे हैं। इस अनशन को राष्ट्रीय हिंद सेना, झारखंड मुस्लिम समाज, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार निगरानी परिषद, नारी शक्ति सेना, किन्नर समाज, समता पार्टी, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय, अजय पाठक, गंगा यादव, दीपक पासवान, रीतालाल महतो, राजेश वर्मा, नितिन कुमार, देवेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने सपोर्ट दिया है।