- Hindi News
- दस लाख फिरौती मांगी धुर्वा पुलिस गई देवघर
दस लाख फिरौती मांगी धुर्वा पुलिस गई देवघर
धुर्वाथाना से अगवा कर स्कूली छात्र कुंदन झा को मुक्त करने के एवज में बतौर फिरौती दस लाख रुपए की मांग की गई है। यह फिरौती कुंदन के पिता मनोज झा के मोबाइल पर मैसेज कर मांगी गई है। मैसेज में कहा गया कि अगर कुंदन को छुड़ाना चाहते हो तो दस लाख रुपये देने होंगे।
इस तरह का मैसेज आने के बाद से कुंदन के घरवाले बेहद परेशान हैं। कुंदन के घरवाले की माली हालत ऐसी नहीं है कि वह दस लाख रुपये फिरौती दे सके। इस बात की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई धुर्वा पुलिस देवघर के लिए रवाना हो गई है। देवघर से जिस मोबाइल फोन से मैसेज भेजा गया था, उस तक धुर्वा पुलिस पहुंच गई है। युवक को हिरासत में ले लिया गया है। धुर्वा पुलिस के मंगलवार तक रांची लौटने की उम्मीद है। एएसआई आरएन सिंह को देवघर भेजा गया है। 12 साल का अपहृत कुंदन झा प्रभात तारा स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उसका घर धुर्वा में सीटीआई कॉलोनी 1 में है।