- Hindi News
- डोरंडा के तुलसी चौक से स्कूटी चुराते पकड़ाया
डोरंडा के तुलसी चौक से स्कूटी चुराते पकड़ाया
डोरंडाके तुलसी चौक से सोमवार की शाम साढ़े छह बजे स्कूटी (जेएच01 एजी 8341) चुराकर भागने के प्रयास में एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं एक अन्य बदमाश भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली।
यह स्कूटी नॉर्थ ऑफिस पाड़ा निवासी निर्भय दास की है। पकड़े गए बदमाश का नाम देवेश कुमार उर्फ दीपू है। वह चुटिया अमरावती कॉलोनी में रहता है। वहीं भाग निकले देवेश के साथी का नाम रवीश है। वह भी चुटिया में रहता है। पकड़े गए बदमाश की कुछ स्थानीय लोगों ने धुनाई करने के बाद डोरंडा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में डोरंडा के इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि निर्भय दास सोमवार की शाम कुछ खरीदारी करने तुलसी चौक पर आए थे।
उन्होंने अपनी स्कूटी एक जगह खड़ी की थी। दोनों बदमाश उनकी स्कूटी लेकर भागने लगे। तभी निर्भय दास की नजर भागते बदमाशों पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाया। मौके पर जुटे लोग भागते बदमाशों को खदेड़ा और उसमें से एक को पकड़ लिया।