- Hindi News
- एमएमके हाई स्कूल में स्कूली छात्रों का सुनहरा भविष्य विषय पर सेमिनार
एमएमके हाई स्कूल में स्कूली छात्रों का सुनहरा भविष्य विषय पर सेमिनार
रांची | ग्लोबलाइजेशनके युग में पुरानी पद्धति से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी प्रतियोगिता में पिछड़ जाते हैं। बदलते समय में स्टूडेंट्स को हर तरह से अपडेट रहने कीजरूरत है। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को छात्र सही तरीके से नहीं अपनाएंगे तो वे काफी पीछे रह जाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स के साथ शिक्षकों को भी अपडेट रहना होगा। ये बातें एलेन कैरियर संस्थान, कोटा के उपाध्यक्ष तुषार पारेख ने कहीं। वे बुधवार को एमएमके हाईस्कूल में स्कूली छात्रों का सुनहरा भविष्य विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने प्रतिस्पर्धा के युग में छात्रों को अपडेट रहने के तरीके भी बताए। मौके पर दीपक झा, शिक्षिका उषा बाड़ा, रिजवाना खातून, फारिया हसन, शम्मा परवीन, पिनाज परवीन, सादिया शब्बीर, भुवनेश्वर मिर्धा, असलम अंसारी, नाहिद शबा, रुख्सार उपस्थित थे।