पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यक स्कूलों को दर्जा नहीं देने पर नाराजगी

अल्पसंख्यक स्कूलों को दर्जा नहीं देने पर नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडराज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अख्तरने बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अख्तर ने शिक्षा अधिकारियों से अल्पसंख्यक संस्थानों द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने को लेकर कार्रवाई की जानकारी मांगी। जब पदाधिकारियों ने कहा कि कमेटी गठन नहीं होेने के कारण दर्जा देने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, तब अख्तर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यक का दर्जा शिक्षा विभाग को देना है। इन्हें यह प्रमाण पत्र नहीं मिलने से सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हो पा रही है, जिस कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।