- Hindi News
- निर्मला कॉलेज में एनएसएस डे का किया आयोजन
निर्मला कॉलेज में एनएसएस डे का किया आयोजन
रांची | निर्मलाकॉलेज डोरंडा में बुधवार को एनएसएस फाउंडेशन डे मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आरयू के प्रोवीसी प्रो. एम रजीउद्दीन और विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी मौजूद थे। निर्मला कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सिस्टर ज्योति ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद एनएसएस गान उठे समाज के लिए उठे... गाया गया। इस अवसर पर मुख्यरूप से प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सिस्टर सुषमा, डॉ. जेनेथ एंड्रयू साह, एनएनएस कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रकाश झा, यूनिसेफ की कम्युनिकेशन ऑफिसर एम दावा, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद थे। उधर, आरयू के वीमेंस कॉलेज में एनएसएस दिवस मनाया गया। मौके पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। मौके पर स्टेट हेड डॉ. पीके झा ने एनएसएस डे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनएसएस की स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रोग्राम अफसर डॉ. नम्रता सिन्हा, डॉ. गीता सिंह और डॉ. प्रज्ञा गुप्ता का योगदान रहा।