- Hindi News
- हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ देवी गीत गायन
हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ देवी गीत गायन
रांचीमहानगर विहिप के सत्संग विभाग ने बुधवार को हनुमान चालीसा पाठ और देवी गीत गायन का आयोजन किया। कार्यक्रम में शंकर प्रसाद शुक्ला, राम लखन प्रसाद, आशुतोष मिश्रा, वीणा मिश्रा, शीला देवी, मंजू सिंह, प्रभावती देवी और मीना देवी के नेतृत्व में 51 बार सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ और देवी गीत गायन किया गया। प्रांतीय सत्संग प्रमुख युगल किशोर प्रसाद ने कहा कि सत्संग से मनुष्य को ज्ञान की प्राप्ति होती है। आज जरूरत है कि हम छद्म धर्मनिरपेक्षता से बाहर निकल कर अपने धर्म और धार्मिक विचारों को आत्मसात करें, तभी अपनी संस्कृति और सनातन हिंदू धर्म को जोड़े रख सकते हैं। बुधवार को केशव नगर दुर्गा वाहिनी समिति की घोषणा भी की गई। संयोजिका मंजू सिंह बनाई गई हैं। इसके अलावा सह संयोजिका में प्रभावती देवी, रंजू सिंह, शारदा देवी, सुलेखा देवी, रेखा रानी और शीला देवी को शामिल की गई। सदस्यों में सुशीला देवी, शकुंतला देवी और बासंती देवी शामिल हैं।