पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़खानी की तो युवक का सिर मुंडवाया, उठक बैठक कराई

छेड़खानी की तो युवक का सिर मुंडवाया, उठक-बैठक कराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिम्सस्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में बरियातू पुलिस ने चंदन पंडित को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को चंदन को जेल भेजा जाएगा।

छात्राओं ने पुलिस को बताया कि चंदन अक्सर हॉस्टल के पास आकर छेड़खानी करता था। छात्राओं को देखते ही अपने कपड़े खोल देता था। उसे पकड़ने की कोशिश की जाती, तो वह स्कूटी से फरार हो जाता था। चंदन सदर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी का रहने वाला है।

इधर, चंदन की गिरफ्तारी के बाद उसकी दोनों बहनें थाने पहुंचीं और पुलिस से छोड़ने की गुहार लगाई, पर उसे नहीं छोड़ा गया। बहनों का कहना था कि उसके पिता की तबीयत खराब रहती है। चंदन के जेल जाने की सूचना मिलने के बाद वे जीवित नहीं बचेंगे।

छात्रा ने छेड़खानी करने पहुंचे चंदन को पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। छात्राओं ने उसे टुनकी टोला तक दौड़ा कर पकड़ा और पहले उसकी धुनाई की। चंदन अक्सर स्कूटी से आकर छेड़खानी करता था, लेकिन बुधवार को वह पैदल ही पहुंचा था। चंदन को पीटते-पीटते थाना लाया गया। छात्राओं ने पुलिस के सामने चंदन का बाल मुंडवाया और उससे माफी मंगवाई। बरियातू पुलिस के सामने चंदन को उठक-बैठक कराया गया। कुछ देर उठक-बैठक करने के बाद चंदन छात्राओं से माफी मांगने लगा और उसे छोड़ देने को कहा, पर छात्राएं नहीं मानी। बरियातू थाना पुलिस से उसे जेल भेजने को कहा। 50 की संख्या में थाना पहुंची छात्राओं का कहना था कि कुछ भी हो जाए, चंदन छूटना नहीं चाहिए।

छात्राओं ने दौड़ा कर पकड़ा, फिर की धुनाई

छेड़खानी के आरोपी युवक का सिर मुंडवा कर उठक-बैठक करातीं युवतियां।