पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तारा ने बल्ले पर हाथ आजमाया

तारा ने बल्ले पर हाथ आजमाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोदी हैं मेरे आइडल : तारा शाहदेव

रांची| रांचीवीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में गुरुवार को ग्लोब इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप की ओर से वीमेन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल शूटर तारा शाहदेव, आईजी संपत मीणा, पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव, संदीप वर्मा, ग्लोब इवेंट ग्रुप की प्रियंका सिंह मौजूद थे। टूर्नामेंट में वीमेंस कॉलेज हॉस्टल की चार टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में भागीरथी हॉस्टल-ए की टीम ने आकांक्षा हॉस्टल को एक रन से हराकर ट्राफी अपने नाम की। भागीरथी की टीम ने आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 54 रनों का लक्ष्य आकांक्षा हॉस्टल के सामने रखा। जवाब में उतरी आकांक्षा हॉस्टल की टीम आठ ओवर में 53 रन बना पाई।

वीमेंस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के मौके पर बल्ले पर हाथ आजमाती तारा।

विचार गोष्ठी में बोलते सीपी सिंह कार्यक्रम में उपस्थित तारा शाहदेव अन्य।