पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में गया था नहाने, डूब गया

नशे में गया था नहाने, डूब गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/हटिया|शराब केनशे में नहाने गए बुधुवा तिर्की (38) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बुधुवा तिर्की तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बंगला टोली मुहल्ले में किराये के मकान में रहता था। वैसे वह मूल रूप से सबई बागान भुसूर टोली का रहनेवाला था। तुपुदाना ओपी पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बुधुवा के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। घटना के संबंध में बताया गया कि गुरुवार को बुधुवा शराब के नशे में घर आया। इस बात को लेकर प|ी से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद वह गांव के पास ही स्थित एक तालाब में नहाने चला गया। पीछे-पीछे उसकी प|ी भी गई। बुधुवा ने जैसे ही तालाब में डुबकी लगाई, उसके बाद वह नहीं निकला। बाद में उसकी लाश मिली। बुधुवा की मौत के बाद उसकी प|ी का रो-रो कर बुरा हाल है।