एचईसी कर्मियों को वेतन नहीं
रांची | एचईसीके करीब 15 सौ से अधिक कर्मचारियों को अगस्त महीने का वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। प्रबंधन के इस रवैए पर यूनियनों ने मनमानी करने का आरोप लगाया है। वहीं प्रबंधन ने कहा कि कलेक्शन नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जैसे ही पैसा आएगा, वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।