पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनिया के दरबार में जाएगा महागठबंधन का मुद्दा

सोनिया के दरबार में जाएगा महागठबंधन का मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का महागठबंधन जल्द ही मूर्त रूप ले सकता है। इसको लेकर रांची में शुक्रवार से वार्ता शुरू हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह क्षेत्र से शुक्रवार को रांची आएंगे। यहां वे दिल्ली जाने से पहले का होमवर्क करेंगे।

इसके बाद दोनों नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ गठबंधन को लेकर अगले दौर की वार्ता करेंगे। बातचीत सकारात्मक रहने पर सुखदेव भगत, राजेंद्र प्रसाद सिंह और हेमंत सोरेन शनिवार देर शाम या रविवार को दिल्ली जा सकते हैं। जहां उनकी मुलाकात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और अहमद पटेल के साथ होगी। इस मुलाकात में अंतिम दौर की बातचीत होने की उम्मीद है। वार्ता प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद भी रहेंगे। यदि बात आगे बढ़ी, तो प्रदेश कांग्रेस के दोनों नेताअों और मुख्यमंत्री की मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ होगी। इसके बाद ही औपचारिक घोषणा होगी। सुखदेव भगत ने बताया कि महागठबंधन के मुद्दे पर प्रदेश स्तर पर ठोस बातचीत के बाद दिल्ली जाएंगे।

विस चुनाव में ज्यादा सीटों पर अड़ा है झामुमो

सबसेबड़ी परेशानी झामुमो द्वारा ज्यादा सीटों की मांग करना है। झामुमो ने साफ कर दिया है कि 50 सीटों से कम उसे स्वीकार नहीं। एेसे में यदि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में मात्र 31 सीटों पर ही कांग्रेस, राजद और जदयू को संतोष करना पड़ेगा। जबकि कांग्रेस अन्य छोटे दलों को भी इस गठबंधन में शामिल करने के लिए मना रही है। कांग्रेस की कोशिश है कि वह झामुमो को सीटिंग सीटों के अलावा सिर्फ वैसी सीटें दे जिस पर वह पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहा था।

आसान नहीं होगा छोटे दलों को जोड़ना

महागठबंधनमें कांग्रेस, झामुमो, राजद और जदयू के अलावा अन्य छोटे दलों को शामिल करने की कोशिशें दम तोड़ती दिख रही हैं। झारखंड विकास मोर्चा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ने से पहले ही मना कर चुका है। वहीं, मधु कोड़ा की जय भारत समानता पार्टी भी इस गठबंधन को लेकर उत्साह नहीं दिखा रही है। मधु कोड़ा ने तो यह भी संकेत दे दिए हैं कि वह अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी है।