राज्य ने शिक्षाविद खो दिया : सुदेश
रांची |आजसू पार्टीके केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि डॉ. बहादुर सिंह शिक्षाविद, समाजसेवी, चिंतक और प्रखर वक्ता था। राज्य ने एक बहुआयामी व्यक्तित्व खो दिया है। उन्होंने आईटी परिसर में गुरुवार को डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से आजसू से जुड़े हुए थे। मौके पर प्रवक्ता डॉ. देव शरण भगत, डॉ. यूसी मेहता, विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी, उमाकांत रजक, नवीन जायसवाल, रामचंद्र सहिस, डॉ. बीके चांद, डोमन सिंह मुंडा ने भी श्रद्धांजलि दी।