पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीनदयाल के विचार भाजपा के लिए आचार संहिता : मुंडा

दीनदयाल के विचार भाजपा के लिए आचार संहिता : मुंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडितदीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रतिपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी अनुकरणीय है।उनकी जीवनी भाजपाईयों के लिए आचार संहिता है। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि उनकी जीवनी सदैव हम भारतीयों में एक नई उर्जा का संचार करती है। महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि अगर हमारे जीवन में थोड़ा भी उनका आचरण शैली जाए तो पूरे देश का कल्याण हो सकता है।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, मनोज मिश्रा, केके गुप्ता, शिवकुमार सिंह, प्रतिभा पांडेय, धमेंद्र राज, पूनम देवी, बजरंग वर्मा, कन्हैया झा, कुमार निकेत सहित सैकड़ों शामिल हैं।

रांची|भारतीय जनतापार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, झारखंड प्रदेश की ओर से गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन बरियातू रोड स्थित वनवासी कल्याण केंद्र के सभागार में किया गया। अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मल्लिक ने की। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान से ही देश का उत्थान होगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल ने कहा कि संघीय ढांचे में राष्ट्रवाद की धारा से ही देश राज्यों का विकास होगा। संगोष्ठी में आरके वर्मा, उषा पांडेय, प्रो. बलबीर सिंह, प्रो. बृज किशोर मिशा, प्रतिभा पाण्डेय, मनोज कुमार मिशा ने भी अपने विचार रखे।

अंतिम व्यक्ति के विकास से ही देश का उत्थान: सीपी

दीनदयाल चौक पर श्रद्धांजलि देते अर्जुन मुंडा, सीपी सिंह अन्य।

अपने अंदर के मानव को समझना होगा : अनिल

रांची|पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति केंद्र विचार मंच के तत्वावधान में गुरुवार को हरमू कॉलोनी स्थित केंद्रीय कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के झारखंड बिहार के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने कहा कि हम सब को पंडित जी के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने अंदर के मानव को पहचाने और समाज की सेवा में अपना समय दे, तो वहीं पंडित जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने पंडित जी के जीवन, उनके विचार, उनकी कर्मठता एवं उनके एकला