- Hindi News
- यातायात पर्यावरण सुरक्षा थीम पर लगी प्रदर्शनी
यातायात पर्यावरण सुरक्षा थीम पर लगी प्रदर्शनी
रांची | राजकीयमध्य विद्यालय, कृष्णानगर में गुरुवार को यातायात और पर्यावरण सुरक्षा थीम पर प्रदर्शन लगाई गई। इसमें स्टूडेंट्स ने पोस्टर और मॉडल के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी। उनका कहना था कि नियम का पालन करने से दुर्घटना की आशंका काफी कम होगी। बतौर मुख्य अतिथि दौलती रानी ने संबंधित विषय पर प्रकाश डाला। छात्रों का मार्गदर्शन उषा कुमारी, कुसुम वर्मा, प्रतिभा कुमारी, सरिता रानी, कंचन कुमारी ने किया। प्रदर्शनी में लगभग 50 स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय के फैकल्टी और स्टूडेंट्स उपस्थित थे।