पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी को छुड़ाने में लगा रहा पुलिस अधिकारी का बाॅडीगार्ड

आरोपी को छुड़ाने में लगा रहा पुलिस अधिकारी का बाॅडीगार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोअरबाजार थाना क्षेत्र निवासी नसीम की हत्या में पुलिस ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। बाबू ने सिटी डीएसपी के समक्ष हत्याकांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। जबकि एक आला पुलिस अधिकारी के बाडीगार्ड ने उसे छुड़ाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। बॉडीगार्ड ने पुलिस के कई अिधकारियों को फोन कर उसकी पैरवी की। कहा कि बाबू निर्दोष है। बाॅडीगार्ड किसी पदाधिकारी का बात सुनने को तैयार नहीं था। वो बार-बार बाबू को छोड़ने की पैरवी करता रहा। इधर, बाबू ने पुलिस को बताया कि हत्या वाले दिन वह नसीम के साथ था। तभी पॉलिटेक्निक हॉस्टल के पीछे भोलू और दानिश ने नसीम की हत्या कर दी। तब मौका मिलते ही बाबू भागने में सफल रहा। मालूम हो कि नसीम को दो गोलियां लगी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका भी खुलासा हुआ है।

पुलिस की गिरफ्त में आया हत्या का आरोपी बाबू।