सुचित्रा के बेटे के डीएनए टेस्ट की मांग
चुटियास्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन रह चुकीं सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड में परिजनों ने एक नया खुलासा किया है। परिजनों ने कहा है कि अरनव डॉ. शशिभूषण मेहता का नहीं बल्कि सुचित्रा का बेटा है। इसे प्रमाणित करने के लिए सुचित्रा के भाई गोविंद पांडेय ने अरनव और सुचित्रा के पहले बेटे आशुतोष या अभिषेक का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। गोविंद ने डीएनए टेस्ट के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है।
उसने कहा है कि इस जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि अरनव किसका बेटा है। उन्होंने कहा कि इस जांच के बाद सुचित्रा की हत्या का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा। गोविंद की प|ी ललिता ने कहा कि सुचित्रा अपने बच्चे के लिए परेशान रहती थी। खासकर तब जब अरनव के पहले जन्मदिन पर सुचित्रा को नहीं बुलाया गया।
गवाही कराई गई
सुचित्राके भाई गोविंद उनकी प|ी ललिता ने कहा कि उनकी गवाही कराई गई है। गवाही में वह इस बिंदु पर कोर्ट का ध्यान आकृष्ट कराएंगी कि सुचित्रा को बीएड कराने के लिए डॉ. मेहता ने ही अलीगढ़ भेजा था। गोविंद ने बताया कि बीएड नौ माह का कोर्स होता है, लेकिन सुचित्रा छह महीने बाद ही अलीगढ़ से रांची गई थी। गर्भवती होने के तीन महीने बाद डॉ. मेहता ने ही बीएड के बहाने अलीगढ़ भेजा। वहां सुचित्रा के साथ डॉ. मेहता की प|ी किरण भी रहती थीं।