जमीन पर अवैध निर्माण का लगाया आरोप
रांची| पुंदागमें दस एकड़ जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप पालकोट के धनाढ्य परिवार के राम मनोहर नाथ शाहदेव ने लगाया है। उन्होंने कहा कि जब वह मामले की शिकायत लेकर पुंदाग ओपी पहुंचे तो उनका आवेदन नहीं लिया गया। उन्होंने इस बाबत शिकायत वरीय पुलिस अधिकारियों से भी की है। पुंदाग ओपी थानेदार तुलसी दास मुंडा का कहना है कि उक्त विवादित जमीन के कई दावेदार हैं। इस संबंध में एक आवेदन पहले ही थाने में सूरजदेव सिंह द्वारा दिया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चूंकि मामला विवादास्पद है इस कारण जमीन पर 144 लगाने की अनुशंसा की जायेगी।