अनशनकारी आठवें दिन भी अनशन पर
रांची| बिजलीबोर्ड तकनीकी अनुबंध कर्मी आठवें दिन भी अनशन पर जमे रहे। तकनीकी प्रशिक्षु संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सात लोग लगातार आठवें दिन भी डटे हुए हैं। उनकी हालत खराब हो रही है। अगर एक भी कर्मी के साथ अनहोनी हुई तो इसके जिम्मेवार उर्जा मंत्री बोर्ड प्रबंधन पर होगी। मालूम हो कि नियुक्त पत्र को लेकर अनुबंध कर्मी बोर्ड मुख्यालय के समक्ष अनशन पर बैठे हैं। सोमवार को इस अनशन में राज्यभर के करीब 3 सौ कर्मी के साथ-साथ कई अभियंता शामिल हुए।