- Hindi News
- न्यूनतम खर्च पर स्वच्छ पानी का पर्याय है हाइड्रेड बायो सैंड फिल्टर: करमाकर
न्यूनतम खर्च पर स्वच्छ पानी का पर्याय है हाइड्रेड बायो सैंड फिल्टर: करमाकर
डेलाटोली में स्थानीय हितधारकों की परामर्श बैठक में जल समस्याओं पर चर्चा
स्थानीय हितधारकों की परामर्श बैठक में उपस्थित वक्ता।
डीबी स्टार >रांची
जलही जीवन है। यह तभी संभव है जब इंसान को स्वच्छ पेय जल नसीब हो। हाइड्रेड बायो सैंड वाटर फिल्टर न्यूनतम खर्च में स्वच्छ पानी देने की व्यवस्था है। मात्र तीन हजार के लागत में उपलब्ध यह वाटर फिल्टर सही मायने में स्थानीय जरूरत और हर वर्ग की पहुंच को देख कर तैयार किया गया है। उक्त जानकारी कोलकाता से आये हाइड्रेड बायो सैंड फिल्टर प्रोजेक्ट के मैनेजर नोएल करमाकर ने दी। सोमवार को वे डेलाटोली में स्थानीय हितधारकों की परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि न्यू क्रिएशन सोसायटी ने अवाम की जरूरत और स्वास्थ्य के मद्देजनर स्वच्छ जल के निमित्त हाइड्रेट बायो सैंड फिल्टर लोगों की सेवा में प्रस्तुत किया है। बताया कि आम जनता की सेवा में इस वाटर फिल्टर को लाने में एजी चर्च के सोशल विंग, मिशन ऑफ मर्सी कनाडा की पहल बताया। न्यूनतम मूल्य, रख-रखाव की झंझट से मुक्त, 15 से 25 साल तक चलनेवाला तथा सुदूर ग्रामीणों की पहुंच तथा सहज उपयोग में बताया। इसमें पानी डिफ्यूजन बॉक्स के बाद बायोलेयर से गुजरते हुए सैंड अन्य लेयर से फिल्टर होकर जार में जमा होता है। जो 99 प्रतिशत बैक्टेरिया वा वायरस फ्री रहता है। कहा कि 63 हजार हाइड्रेट बायो सैंड वाटर फिल्टर 35 विकासशील देशों के लोगों द्वारा इस्तेमाल में है।
इससे प्राप्त विशुद्ध जल 99 प्रतिशत बैक्टेरिया और वायरस से मुक्त होता है। इसके जल के उपयोग से डायरिया के मामले में 59 प्रतिशत कमी आयी है। बैठक में रेव्ह एसपी कच्छप की प्रार्थना के बाद रेव्ह जॉन टोप्पो ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। मौके पर राजेश श्रीवास्तव,सालन मुंडु, ब्रदर कृष्णा, रेव्ह अनिल चकोर, फिरोज खान, इंजीनियर अजमतुल्लाह वली, वार्ड पार्षद संगीता देवी, अजुर्न यादव, एजी स्कूल की प्रिंसिपल अनिता टोप्पो तथा ग्रामीण क्षेत्र के कम्यूनिटी हेल्थ पार्टनर्स शामिल थे।