- Hindi News
- कुलपति ने राज्यपाल को सौंपी इक्फाई विवि की वार्षिक रिपोर्ट
कुलपति ने राज्यपाल को सौंपी इक्फाई विवि की वार्षिक रिपोर्ट
रांची | इक्फाईयूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. ओआरएस राव सोमवार को राजभवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति डॉ. सैयद अहमद से मिले। उन्होंने राज्यपाल को वर्ष 2013-14 की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी। साथ ही विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। कुलपति ने कहा कि इक्फाई विवि में नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा दी जा रही है। इसके अलावा जॉब ओरिएंटेड कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने क्वालिटी एजुकेशन के लिए उठाए गए कदम की सराहना की। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. बीएम सिंह, प्रो. प्रसाद और प्रो. मदन प्रसाद भी थे।