पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूलों की शिक्षण शुल्क नीति पर नई सरकार लेगी निर्णय

निजी स्कूलों की शिक्षण शुल्क नीति पर नई सरकार लेगी निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राज्यके प्राइवेट स्कूलों में शिक्षण शुल्क के निर्धारण पर नई सरकार निर्णय लेगी। यह नीतिगत मामला है, इसलिए अब चुनाव के बाद ही इस पर फैसला होगा। यह जानकारी राज्य सरकार की ओर से सोमवार को प्राइवेट स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस निर्धारित करने तथा बढ़ाने की कार्रवाई के संबंध में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट को दी गई। जस्टिस आरआर प्रसाद की खंडपीठ ने सरकार का पक्ष सुनने के बाद दो सप्ताह के बाद सुनवाई की तिथि निर्धारित की।