डीएवी के दो छात्र क्रिकेट के लिए चयनित
रांची | डीएवीनीरजा सहाय के दो छात्र अविनाश कुमार श्रीवास्तव (कक्षा 10) और यश राज (कक्षा नौ) का चयन इंडो-नेपाल स्टेट सुपर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चैंपियनशिप नौ से 12 दिसंबर के बीच नेपाल के पोखरा में होगी। 17 सदस्यीय झारखंड की टीम सात दिसंबर को रांची से नेपाल के लिए सोमवार को गई। चयनित छात्रों को स्कूल की प्राचार्य शकुंतला सैनी और पीटी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बधाई दी है।