पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 217 में से 80 प्रत्याशी पर आपराधिक मामला

217 में से 80 प्रत्याशी पर आपराधिक मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौथेचरण के चुनाव में 80 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। 15 विधानसभा सीट के लिए होनेवाले चुनाव में 217 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 56 प्रत्याशियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। उन पर हत्या के प्रयास, अपहरण आदि के मामले हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट का आधार प्रत्याशियों का शपथ पत्र है। इसमें कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो मंत्री रह चुके हैं। उनके खिलाफ हत्या का मामला चल रहा है। हत्या के आरोपी भी चुनाव मैदान में हैं।

सर्वाधिकझामुमो प्रत्याशी हैं आरोपी : चौथेचरण में पार्टी के अनुसार सबसे अधिक आपराधिक मामलों में झामुमो के 15 प्रत्याशी हैं। जबकि जेवीएम के 11 और बीजेपी के नौ और निर्दलीय 11 प्रत्याशी आरोपी हैं। वहीं गंभीर आपराधिक मामलों में बीजेपी और झामुमो के छह-छह प्रत्याशी, जेवीएम के आठ, कांग्रेस के चार निर्दलीय नौ प्रत्याशी शामिल हैं।

मैदान में छह प्रत्याशियों के खिलाफ महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और उसे अपमानित करने के आरोप लगे हैं। इसमें सिंदरी से बीएसपी प्रत्याशी गौतम कुमार मंडल, बाघमारा से सीपीआईएमएल के बलदेव वर्मा, देवघर विधानसभा सीट से बजरंगी महथा (निर्दलीय), वहीं बोकारो से एआईएफबी प्रत्याशी एनुल हक अंसारी पर प|ी को प्रताड़ित करने का आरोप है। धनबाद से वीरू आनंद सिंह (निर्दलीय) तथा डुमरी से जेवीएम प्रत्याशी प्रदीप कुमार साहू पर भी मामला चल रहा है।

महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामले छह पर

इस श्रेणी में वैसे अपराध हैं, जिसमें पांच वर्ष की सश्रम कारावास की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, लोक प्रतिनिधत्व अधिनियम से जुड़े मामले और महिला के खिलाफ अपराध शामिल हैं।

गंभीर प्रकृति के अपराध

चौथे चरण में 26 प्रत्याशियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले चल रहे हैं। इसमें सात निर्दलीय प्रत्याशी हैं। जबकि बीजेपी और जेवीएम (पी) के तीन-तीन, बीएसपी के दो, झामुमो के दो, कांग्रेस के दो और एमसीसी के तीन प्रत्याशियों के खिलाफ हत्या के प्रयास से जुड़े मामले पर सुनवाई चल रही है।

हत्या के प्रयास के 26 आरोपी मैदान में

मधुपुर से कांग्रेस प्रत्याशी फैयाज कैसर और डुमरी से एमसीसी प्रत्याशी महावीर प्रसाद पर अपहरण के मामले चल रहे हैं।

अपहरण के आरोपी भी हैं प्रत्याशी