पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगाल ग्लोबल समिट के लिए चैंबर को मिला आमंत्रण

बंगाल ग्लोबल समिट के लिए चैंबर को मिला आमंत्रण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुद दें और कर्मियों से भी वोट दिलवाएं

बंगालचैंबर आॅफ काॅमर्स ने फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को सात और आठ जनवरी को कोलकाता में होनेवाले बंगाल ग्लोबल समिट में आमंत्रित किया है। सोमवार को चैंबर भवन पहुंच कर बंगाल चैंबर के पदाधिकारियों ने आमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर बैठक हुई। इसमें उन्होंने यह भी बताया कि 14 जनवरी को कोलकाता में महासम्मेलन भी होगा। इसमें देश के सभी राज्यों के चैंबर, क्षेत्रीय चैंबर के अलावा अन्य देशों के चैंबरों को आमंत्रित किया गया है। इनमें मुख्य रूप से थाईलैंड, बर्मा, नेपाल, भूटान आदि प्रमुख हैं। महासम्मेलन में झारखंड चैंबर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महासचिव पवन शर्मा ने बताया कि बंगाल ग्लोबल समिट के माध्यम से डैडम् की मुख्य समस्याओं पर चर्चा होने से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार को बल मिलेगा। बैठक में उपाध्यक्ष कुणाल अजमानी, सह सचिव सोनी मेहता, बंगाल चैंबर के अध्यक्ष डाॅ. आलोक राय आदि मौजूद थे।

रांची | विधानसभाचुनाव में अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए नौ दिसंबर को सभी कारखानों और प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कामगारों के लिए सरकार ने सवैतनिक साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है। सभी कामगार मतदान करें। इसे लेकर चैंबर पदाधिकारियों की सोमवार को बैठक हुई। बैठक में सभी व्यवसायियों और उद्यमियों से मतदान के दिन अपनी दुकान, प्रतिष्ठान, उद्योग और कारखाने बंद रखने का आग्रह किया गया है। चैंबर अध्यक्ष रतन मोदी, जेसिया अध्यक्ष शरद पोद्दार और रांची चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष शंभु प्रसाद गुप्ता ने प्रदेश के व्यवसायियों और उद्यमियों से मतदान के दिन अपना व्यापार बंद रखने का आग्रह किया है। उनसे आग्रह किया है कि अपने परिवार, पड़ोसियों और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट देने को कहें। उनका कहना है कि मतदान कर हम प्रदेश के लिए मजबूत और ईमानदार सरकार चुन सकते हैं।