- Hindi News
- कोकर में बिना स्लैब की नाली पर हो रही दुर्घटनाएं
कोकर में बिना स्लैब की नाली पर हो रही दुर्घटनाएं
रांची | कोकरबाजार के समीप पाेस्ट ऑफिस के सामने की नाली कभी भी खतरनाक साबित हो सकती है। यह खुली नाली कोकर से लालपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बनी पुलिया के नीचे से गुजरती है। बाजार नजदीक होने के कारण यहां अक्सर जाम और भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में लोग पुलिया के बगल से निकलने की कोशिश करते हैं। कई बार पुलिया से टकराकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। संयोग ही कहा जाएगा कि दुर्घटना जानलेवा नहीं बनी है। यह सड़क राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद किसी ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया। यदि शीघ्र नाली पर स्लैब बना कर इसे सड़क के बराबर ऊंचा नहीं किया गया, तो भविष्य में यह किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।