पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनधारकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

पेंशनधारकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडपेंशनर कल्याण समाज की बैठक रविवार को गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार से महंगाई भत्ते को पेंशन के साथ जोड़कर देने की मांग की गई। साथ ही पेंशनधारकों की समस्या के समाधान के लिए अलग विभाग और सेंट्रल ट्रिब्यूनल का गठन करने पर जोर दिया गया। अंत में शहीद संकल्प शुक्ल की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद, महासचिव बलराम सिंह, सचिव डॉ. संतोष सिन्हा, राम लखन यादव, केदारनाथ पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।