आधी दुनिया के अंक का प्रकाशन कल
रांची | स्त्रीविमर्श की प्रमुख पत्रिका आधी दुनिया का प्रकाशन 10 दिसंबर को एसडीसी हॉल में होगा। संवाद द्वारा पिछले दो दशक से महिलाओं से संबंधित पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। 20 वर्ष पूरा होने पर इस बार पत्रिका में महिलाओं से संबंधित खास कथा का प्रकाशन किया जा रहा है। डॉ. रोज केरकेट्टा ने बताया कि राज्य के वर्तमान और उदीयमान कथाकारों की कथाएं सम्मिलित की गई है।