सरसों तेल में तेजी, पाम सोया ऑयल स्थिर
रांची| आवकमहंगी पड़ने और स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से सरसों तेल में जोरदार तेजी आई। पिछले दो दिनों में सरसों तेल 40 रुपए प्रति टीन तक महंगा हो गया है। तेल के प्रमुख कारोबारी कमल छापड़िया ने बताया कि इस समय मुख्य उत्पादक राज्य राजस्थान में सरसों का स्टॉक कम है। यहां सरसों की बुआई भी कमजोर रही है। उन्होंने बताया की आने वाले समय में सरसों तेल में और तेजी संभव है। सोमवार को थोक मंडियों में सरसों तेल सरसों तेल 1350 से 1500 रुपए, पाम ऑयल 880 से 910 रुपए और सोया आॅयल 1040 से 1150 रुपए प्रति टीन तक बिके।