मंदी थमी, जीरा 15 रुपए किलो तक तेज
रांची | ऊपरकी मंडियों से आवक महंगी पड़ने के कारण पिछले दो से तीन दिनों में जीरा 15 रुपए प्रति किलो तक तेज हो गया है। कारोबारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर भी मांग तेज हुई है। उन्होंने बताया कि गुजरात में जीरे की मांग बढ़ी है इस कारण आवक महंगी पड़ने लगी है। उन्होंने बताया कि आगे भी जीरे में तेजी संभव है। सोमवार को रांची थोक मंडी में जीरा 130 से 150 रुपए, सरसों 45 से 60 रुपए, हल्दी 65 से 100 रुपए, धनिया 110 से 170 रुपए, काली मिर्च 730 से 800 रुपए और लालमिर्च 100 से 105 रुपए प्रति किलो तक बिके।