झारखंड की लवली चौबे पहुंची फाइनल में
रांची| चीनमें चल रहे 10वें एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में सोमवार को इंडियन टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें झारखंड की लवली चौबे ने वीमेंस सिंगल फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा इंडियन टीम से चंदन सिंह, दिनेश कुमार भी मेंस ट्रिपल के फाइनल में पहुंचे। मंगलवार को फाइनल मुकाबला चायना के समय अनुसार सुबह 8.30 बजे से खेला जाएगा।