पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड की टीम हारी हिमाचल को पूरे अंक

झारखंड की टीम हारी हिमाचल को पूरे अंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| राजकोटमें खेले जा रहे सीनियर महिला एकदिवसीय प्लेट ग्रुप सी क्रिकेट में सोमवार को हिमाचल प्रदेश ने झारखंड को एक रन से हराया। हिमाचल प्रदेश ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 172 रन बनाए। नेहा ने 13, हरलीन ने 30, शिवानी ने 44, कशिश ने 20, सुषमा ने 19, सुष्मिता ने 17, वंदना ने 15 रन बनाए। झारखंड की ओर से रिनी बर्मन को चार विकेट मिले। जवाब में झारखंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 171 रन ही बना पाई। टीम की ओर से कोमल ने 10, रीना ने 20, कविता रॉय ने 43, सीमा सिंह ने 42, निहारिका ने 13, कनकलता ने 16 रनों का योगदान दिया।