मेकॉन ने जीता उद्घाटन मैच
रांचीजिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार से मेकॉन स्टेडियम में रांची जिला सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग शुरू हुई। उद्घाटन मैच में मेकॉन ने यूनिक क्लब को नौ विकेट से हराया। यूनिक क्लब 18.5 ओवरों में 81 रनों पर ऑल आउट हो गया।
टीम की ओर से रंजीत ने 24, करणजीत ने 18, मनीष ने 15 रन बनाए। मेकॉन के राजू पांडेय को हैट्रिक सहित पांच विकेट, कुंदन निक्कू को 2-2 विकेट मिले। जवाब में मेकॉन की टीम ने 8.4 ओवरों में एक विकेट खोकर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से विजय जेना ने नाबाद 52, अनिर्वण ने 15 रन बनाए। प्रतियोगिता का उद्घाटन जेएससीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी एवं बीके त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।