खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता 21 को
रांची| शहीदबिरसा सेवा समिति के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और तीरंदाजी प्रतियोगिता 21 दिसंबर को आईआईटी हेहल मैदान में होगी। इसकी जानकारी देते हुए समिति के महासचिव धर्मशाह उरांव ने बताया कि यह प्रतियोगिता पहले 14 दिसंबर को आयोजित होनी थी, लेकिन बिगा उरांव के निधन होने के कारण तिथि बढ़ा दी गई है। इसका निर्णय आयोजित बैठक में लिया गया।