नर्मदा हाउस अंतर हाउस कराटे में चैंपियन
रांची| हिलटॉपपब्लिक स्कूल बरियातू रांची की अंतर हाउस कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नर्मदा हाउस 325 अंकों के साथ चैंपियन रहा। विमल दीप लाल, विमल आनंद नाग की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित की गई इस मौके पर विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, प्राचार्या संगीता राज, सुनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।