जमशेदपुर ब्लूज ने टाटा सेरसा को हराया
रांची| टेल्कोमैदान में खेले जा रहे डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने टाटा सेरसा को 80 रनों से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किया। जमशेदपुर ब्लूज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.5 ओवरों में 195 रनों पर आल आउट हो गई। टीम की ओर से शिवशंकर ने 39, दीप लोधा ने 33 रन बनाए। टाटा सेरसा के बादशाह अहमद को तीन विकेट मिले। जवाब में टाटा सेरसा की टीम 31.5 ओवरों में 115 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से रोहित ने 31 रन बनाए। जमशेदपुर ब्लूज के हितेश को पांच विकेट मिले।