- Hindi News
- सुरेंद्रनाथ और डीएवी नागेश्वर की टीमें जीतीं
सुरेंद्रनाथ और डीएवी नागेश्वर की टीमें जीतीं
रांची| सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी और डीएवी नागेश्वर ने यहां खेले जा रहे बीके बिड़ला ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट में सोमवार को अपने-अपने मैच जीत लिए। दोनों ने क्रमश: सरला बिरला को आठ विकेट और गुरु नानक स्कूल को एक विकेट से हराया। सरलाबिरला : 16.2ओवर में 69 रन (अंकित 18, आलोक 16, अविराज 4/4, रुद्र 19/2, रिषभ 3/2)। सुरेंद्र नाथसेंटेनरी : 10.2ओवर में 2/71 रन (शबाब 23, गौरव 25)। गुरुनानक स्कूल :129 रन (आतिफ 43, गगनदीप 15, कांतशर 35/4, रवि 47/4)। डीएवीनागेश्वर : 9/130रन (विकास 29, रवि 22, गगनदीप 15/2, अभिषेक 23/3)।