पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपाल सिंह सेंटर, हातमा की टीमें जीतीं

जयपाल सिंह सेंटर, हातमा की टीमें जीतीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| जेडीमेमोरियल लेग क्रिकेट में सोमवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में जयपाल सिंह सेंटर ने नौ विकेट पर 141 रन बनाए। जवाब में किलर विंग्स वॉरियर की टीम 75 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में हातमा ने सात विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम 40 पर आल आउट हो गई। तीसरे मैच में जेडी मेमोरियल स्कूल ने 127 रन बनाए। जवाब में कीर्ति युवा संगठन ने 128 रन बना कर मैच जीत लिया। तीनों मैचों में क्रमश: सुमित (47 रन तीन विकेट), अमन (59 रन एक विकेट) और सनी (नाबाद 58 रन) मैन ऑफ मैच चुने गए।