पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार रांची

डीबी स्टार रांची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार >रांची

राज्यमें सरकारी उपक्रम की दवा कंपनी ने सरकारी अस्पतालों में घटिया और सब स्टैंडर्ड दवाओं की आपूर्ति की। अस्पतालों में भरती होने वाले मरीजों को वैसी दवाएं दी गई, जो उन्हें ठीक करने की बजाए बीमार कर रही थी। एक के बाद एक आठ दवाएं घटिया और सब स्टैंडर्ड पाए जाने के बाद अब राज्य सरकार ने सरकारी उपक्रम कंपनी कर्नाटका एंटीबायोटिक्स लि. बैंगलोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने कंपनी से सभी प्रकार की दवाओं की खरीद पर रोक लगा दी है। साथ ही कंपनी को काली सूची में डालने की कार्रवाई भी प्रारंभ की है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है। कंपनी की सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाएं जांच में घटिया और नकली पाई गई हैं। कई ऐसी दवाएं भी जांच में घटिया मिली हैं, जो मरीज की जान बचाने के लिए जरूरी थी। सरकार के आदेश के बाद अब राज्य के अस्पतालों से कंपनी की दवाओं को हटाया जा रहा है। रिम्स के जेनेरिक स्टोर से कंपनी की दवाओं को वापस कर दिया गया है।

कंपनीने करोड़ों रुपए की दवा सप्लाई की

राज्यमें कर्नाटका एंटीबायोटिक्स की ओर से पिछले सात-आठ सालों में करोड़ों रुपए की दवाओं की आपूर्ति राज्य के सरकारी अस्पतालों में की गई है। राज्य में अधिकांश जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति कर्नाटका एंटीबायोटिक्स की ओर से ही कई गई है। कई बार दवाओं की जांच हुई। घटिया दवाएं मिलने के बाद भी हैरतअंगेज ढंग से कंपनी पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। सिर्फ ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की अोर से सीजेएम के यहां अभियोजन ही दायर किया गया।