- Hindi News
- सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं शहीद के परिजन
सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं शहीद के परिजन
शहीदसंकल्प के परिजन सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे है। शहीद के सारे परिजन रांची में ही रुके हुए है। परिजनों का कहना है कि शहीद के माता-पिता की स्थिति ठीक हो जाए इसके बाद वह अपने अपने घर जाएंगे। सेना के कई जवानों को शहीद के घर में तैनात किया गया है। घर का सारा काम जवान ही कर रहे हैं। शहीद के पिता का कहना है कि बेटा इस दुनिया से चला गया। कुछ दिनों में सारे रिश्तेदार भी चले जाएंगे। वह और उनकी प|ी जब घर में अकेले हो जाएगी, तब समय काटना मुश्किल हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर से भी आए सेना के अधिकारी नहीं लौटे हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है कि उनका आर्मी वेलफेयर बोर्ड है। उसके तहत शहीद के घरवालों को मदद की जाएगी। सेना की ओर से जितना संभव होगा, प्रयास किया जाएगा।
मटका किंग समेत दस लोगों को भेजा गया जेल
रांची| रांचीपुलिस ने मटका किंग विजय सिंह समेत दस मटकाबाज रवि, सूरज दोनों सुखदेवनगर और दीप नायक, इंदू राम, छोटू राम, मो. जावेद, पिंटू, मो. कौनिन और अशोक कुमार राम को जेल भेज दिया। बुधवार को दो प्रशिक्षु डीएसपी प्रमोद केसरी और ज्ञानरंजन ने डोरंडा और सुखदेवनगर इलाके में बुधवार को छापामारी कर मटका किंग विजय सिंह समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस को इनके पास से 17 हजार रुपए मिला था। गुरुवार की सुबह से ही विजय के लोग कोतवाली थाना आने लगे थे। कई लोगों ने उससे बातचीत की इसके बाद पुलिस ने उसका चलान कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने कई क्षेत्रों में छापामारी की पर मटका खेलने वाले नहीं पकड़ाए। डीआईजी प्रवीण सिंह का कहना है कि पुलिस का यह अभियान लगातार चलेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी को मटका खेल से मुक्त करना है, इसके लिए टीम बनाई गई है।