पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव ड‌्यूटी से लापता पोलिंग ऑफिसर का मिला शव

चुनाव ड‌्यूटी से लापता पोलिंग ऑफिसर का मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉक्टर ने इलाज के बाद आराम करने की दी थी सलाह

भुरकुंडा थाना प्रभारी विद्या प्रसाद सिंह को प्रिजाइडिंग ऑफिसर पीपीके थापा ने फोन पर बताया कि मुकेश बैठा खिजरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 55 पर बतौर पोलिंग ऑफिसर लगाया गया था। वह ड्यूटी के लिए आठ दिसंबर को पिस्का क्लस्टर पर पहुंचा था। नौ की सुबह तीन बजे मुकेश को मिर्गी आई और वह वहीं गिर पड़ा। क्लस्टर में मौजूद डाॅक्टर ने उसका इलाज किया। सुबह पांच बजे दोबारा उसे मिर्गी का दौरा पड़ा। इसके बाद डॉक्टर ने उसे आराम करने की सलाह दी। तबियत खराब होने पर वह बूथ में चला गया। चुनाव संपन्न कराने के बाद मतदान कर्मी क्लस्टर में पहुंचे तो मुकेश वहां नहीं था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना चुनाव अधिकारी उसके परिवार को दी। उधर, मुकेश के पड़ोसी और मुखिया बादल सिंह मुंडा ने बताया कि उसका लंबे समय से मिर्गी का इलाज हो रहा था।

घटनास्थल पर जाकर मुआयना करते पुलिस अधिकारी मौजूद ग्रामीण।

भास्कर संवाददाता | रांची/रामगढ़

थानाक्षेत्र में नलकारी नदी के पास श्मशान से गुरुवार को पोलिंग ऑफिसर बनाए गए युवक का शव मिला है। उसकी बायीं आंख पर चोट के निशान मिले हैं। शव की पहचान कांके क्षेत्र के सुकुरघुटू निवासी मुकेश बैठा (20) के रूप में हुई है। वह बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रांची में माली के पद पर था। इसका खुलासा उसके पास से मिले पोलिंग कार्ड से हुई। जानकारी के अनुसार मुकेश ने आठ दिसंबर को खिजरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए पिस्का क्लस्टर में योगदान दिया था। अगले दिन पोलिंग बूथ पहुंचा और यहां से गायब हो गया। गुरुवार सुबह पता लगा कि उसका शव मिला है। पुलिस को घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर डीवीसी भुरकुंडा सब स्टेशन के पीछे झाड़ियों में मुकेश का स्वेटर वोटर कार्ड पड़ा मिला। हालांकि मुकेश की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

हालही में लगी थी नौकरी

चारमाह पहले ही नौकरी अनुकंपा के आधार पर लगी थी। मुकेश बैठा के चाचा गणेश बैठा ने बताया कि एक वर्ष पहले रांची निवासी प्रियंका के साथ मुकेश का विवाह हुआ था।