पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में आग लगने से सामान राख

घर में आग लगने से सामान राख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | अरगोड़ाके हरमू बाजार के समीप रहने वाले बाबूलाल गुप्ता के घर में गुरुवार को आग लग गई। आग लगते ही मोहल्ले के लोगों ने घर का कुछ सामान बाहर निकाल दिया। इसके अलावा बक्सा और अलमारी पूरी तरह जल गए। बाबूलाल सब्जी विक्रेता हैं। वह राजेंद्र राय के घर में किराएदार के रूप में रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। आग दूसरे तल्ले तक पहुंचने ही वाली थी कि काबू पा लिया गया। बाबूलाल के घर में प्लास्टिक की बोरियां रखी हुई थीं। इस वजह से आग तुरंत फैल गई।