पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनियुक्त डाटा मैनेजर को मिली ट्रेनिंग

नवनियुक्त डाटा मैनेजर को मिली ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामकुम | राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन के तहत नामकुम के आईपीएच सभागार में डाटा सेल द्वारा नवनियुक्त ब्लॉक डाटा मैनेजर को प्रशिक्षण दिया गया। इसका उदघाटन उप निदेशक डाॅ. राज मोहन ने किया। मुख्य अतिथि निदेशक प्रमुख डाॅ. सुमंत मिश्रा थे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को रिपोर्टिंग की महता के बारे में बताया। प्रतिभागियों को राज्य कार्यक्रम प्रबंधक रणधीर कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं राज्य डाटा प्रबंधक सुबोध कुमार ने प्रतिभागियों को गुणवत्ता के साथ ससमय करने की बात कही। इनके साथ अवनिन्द्र एवं देवाशीष ने भी डाटा संबंधी सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में रांची, देवघर, पलामू, एवं पश्चिम सिंहभूम के नवनियुक्त ब्लॉक डाटा मैनेजरों ने भाग लिया।