- Hindi News
- पर्यटन विकास के लिए दो परियोजनाएं स्वीकृत
पर्यटन विकास के लिए दो परियोजनाएं स्वीकृत
रांची | राज्यसभासांसद परिमल नथवाणी के सवाल पर केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि देश में पर्यटन संरचना विकास के लिए केंद्र सरकार ने 2012-13 से तीन साल में 2903.19 करोड़ जारी किया है। इसमें झारखंड की दो परियोजनाओं के लिए 53.86 करोड़ स्वीकृत किए गए। सांसद परिमल नाथवाणी जानना चाहते थे कि बीते दो वर्षों और चालू वर्ष में पर्यटन संरचना के लिए कितनी परियोजनाओं को स्वीकृति मिली और कितनी राशि की सरकार ने मंजूरी दी।