पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

बाइक चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | नामकुमपुलिस ने गुरुवार को बाइक चोरी के आरोप में लोवाडीह के दो युवक अनूप लगुन एवं अश्विन कुल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आठ दिसंबर को नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नेशनल प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सचिन श्रीवास्तव की होंडा साइन मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में सचिन ने थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को बाइक सहित लोअर बाजार थाना की एक कबाड़ी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया।