- Hindi News
- मांडर में बाघिन ने की थी ग्रामीणों पर हमला
मांडर में बाघिन ने की थी ग्रामीणों पर हमला
रांची | 15नवंबर को मांडर के समीप जंगल में आया जानवर बाघिन थी। इसकी पुष्टि वन्य प्राणी के प्रमुख ने की है। पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) बीसी निगम ने बताया कि पगमार्क और उसकी गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। इसमें स्पष्ट हुआ है कि जानवर बाघिन थी। बाघिन ने जिस तरह से ग्रामीणों पर हमला किया, उससे स्पष्ट है कि वह अपने ही समुदाय के जानवरों की शिकार होकर दूसरे इलाके में भटक कर गई थी। हालांकि वह पुन: बेतला लौट गई।